कोलेस्ट्रॉल को तुरंत कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:07

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलु उपाय

लहसुन खाएं- लहसुन को सुबह सुबह या रात में सोने से पहले कच्चा खाएं. दरअसल लहसुन में एलिसन नामक तत्त्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद असरदार साबित होते है इसलिए लहसुन का सेवन जरूर करें.

ग्रीन टी पिएं- ग्रीन टी में ऐसे कई तत्त्व होते है जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं. जैस लोग ग्रीन टी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. हेल्दी खान पान के लिए, मेटाबोलिज्म ठीक करने के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लोग ग्रीन पीते है. आपको बता दें ग्रीन टी में ऐसे तत्त्व होते हैं जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं.

हल्दी वाला दूध पिएं- हल्दी तो वैसे सभी के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन उनके लिए ज्यादा होती है जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी में कुछ तत्त्व मौजूद होते है जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और सेहत को तंदुरुस्त रखते है. हल्दी वाला दूध निश्चिंत रूप से पिएं.

अलसी के बीज खाएं- अलसी के बीज में सबसे ज्यादा पॉवरफुल तत्त्व पाएं जाते हैं जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलेनिक एसिड जो सीधा-सीधा बैड कोलेस्ट्रॉल पर वार करता है और काफी असरदार भी होता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अलसी के बीज का सेवन तो जरूर ही करें.

आंवला खाएं- यदि आपके घर पर आंवला है तो आप उसका सेवन कर सकते हैं. आप चाहें तो आंवला के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं. दरअसल आंवला में अनिमो एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट पाएं जाते है, जो बेड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में शरीर की मदद करते है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करते है. ऐसे में आवला का सेवन पूर्ण रूप से जरूर करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info